February 23, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

केशकाल : पूर्व लोकसभा सांसद झाड़ूराम रावटे का हुआ निधन, नगर में शोक की लहर

Spread the love

नीरज उपाध्याय/केशकाल:- केशकाल समेत समूचे बस्तरवासियों के लिए सोमवार का दिन बेहद दु:ख का दिन है। आज अलसुबह तकरीबन 4 बजे केशकाल के वरिष्ठ नागरिक व पूर्व लोकसभा सांसद श्री झाड़ूराम रावटे जी का 80 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया है। उनकी अंतिम यात्रा कुछ ही देर में सुभाष चौक से रवाना होगी। वीरानगांव स्थित शमशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

आपको बता दें कि स्व. रावटे जी का जन्म 01/02/1941 को हुआ था। सरल एवं मधुर व्यक्तित्व तथा राजनीति के क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ की बदौलत विगत वर्ष 1967 से 1970 तक उन्होंने लोकसभा के सबसे युवा सांसद के रूप में अपनी सेवा दी। 80 वर्ष की आयु में उनके निधन से समूचे नगर में शोक की लहर है। केशकाल एसडीएम शंकरलाल सिन्हा व तहसीलदार आशुतोष शर्मा समेत नगर के गणमान्य लोगों ने उनके निवास सुभाष चौक पहुंच कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *