September 22, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

Fake Journalist In CG | कैश, फर्जी ID, प्रेस कार्ड और वॉकी–टॉकी जब्त, पुलिस ने फर्जी पत्रकारों पर कसा शिकंजा

1 min read
Spread the love

Cash, fake ID, press card and walkie-talkie seized, police crack down on fake journalists

दुर्ग। पुलिस ने फर्जी पत्रकारों पर शिकंजा कसा है। भिलाई शहर में खुद को पत्रकार बताकर 4 आरोपियों ने सैनिटाइजर सप्लायर से 25 हज़ार रुपए लूट लिए है। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने चारों फर्जी पत्रकार को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उनके कब्जे से कैश, फर्जी ID, प्रेस कार्ड और वॉकी–टॉकी जब्त किए हैं।

पुलिस बताया कि घटना 14 तारीख की शाम नेहरू नगर चौक की है। यहां इंदौर से पिकअप वाहन में सैनिटाइजर सप्लाई करने आए दो युवकों को एक फ़ोन आया कि मेडिकल स्टोर से बोल रहे हैं। आप लोगों से सामान लेना चाहते हैं नेहरू नगर चौक पर माल की डिलीवरी लेने तीन गाड़ी में चार लड़के पहुंचे थे। जिसमें उन चारों ने खुद को मीडियाकर्मी बताया और सैनिटाइजर सप्लाई करने आए युवकों को उनसे इस आधार पर पैसों की मांग करने लगे की ये सैनिटाइजर फर्जी है। लडकों ने पैसा देने से मना किया तो जबरदस्ती उनकी गाड़ी में घुसकर 25 हजार के आस पास डिलीवरी के पैसों को ले उड़े।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद दोनो युवकों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को धर दबोचा। चारों आरोपी जिनकी पहचान योगेश्वर मानिकपुरी, तामेंद्र सिन्हा, कृपा चंद्र सोनवानी, तामेश्वर तिवारी नाम से हुई है। इनके पास से न्यूज़ चैनल की आईडी, प्रेस कार्ड, वॉकी टॉकी और नगद रुपयों के साथ खाकी वर्दी भी बरामद हुए हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *