EXCLUSIVE UPDATES | केशकाल घाटी होकर गुजरेंगी सभी एम्बुलेंस, इन वाहनों को घाटी में केवल चढ़ने की मिली अनुमति, जानिए जनता की सहूलियत के लिए प्रशासन के फैसले….

नीरज उपाध्याय/केशकाल:- रविवार से केशकाल घाटी के बहुप्रतीक्षित नवीनीकरण का कार्य शुरू होने जा रहा है। इसके मद्देनजर मार्गों के डायवर्सन हेतु प्रशासन ने विस्तृत रूप से जानकारी साझा की है। सभी डायवर्टेड रास्तों के प्रवेश स्थान पर बैनर पोस्टर लगाकर गंतव्यों की जानकारी चस्पा की गई है। साथ ही आपातकालीन स्थिति के लिए स्वास्थ्य अमला एवं पुलिस बल की तैनाती भी की जा रही है। इसके साथ साथ स्थानीय प्रशासन द्वारा केशकाल घाटी के नवीनीकरण के दौरान जनता की सहूलियत के लिए भी कुछ फैसले लिए गए हैं।
जानिए क्या है ये फैसले-
(1) रायपुर से जगदलपुर व जगदलपुर से रायपुर की ओर जाने वाली सभी एम्बुलेंस वाहन घाट से होकर ही गुजरेंगी।
(2) रायपुर से जगदलपुर की ओर आने वाली कारें (लाइट व्हीकल्स) घाट होकर केशकाल की ओर आ सकती हैं।
(3) जगदलपुर से रायपुर की ओर जाने वाली सभी कारें (लाइट व्हीकल्स) मुरनार अथवा विश्रामपुरी मार्ग की ओर से ही आवागमन करेंगी।