June 27, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

ELECTION UPDATES | जिला पंचायत चुनाव में BJP को लगा तगड़ा झटका, केशकाल की 6 सीटों में CONGRESS समर्थित प्रत्याशियों की हुई जीत ! जानिए BJP के हार की असल वजह….

Spread the love

नीरज उपाध्याय/केशकाल:- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के मतदान की प्रक्रिया पूरी हो गई है। तीसरे चरण में केशकाल विकासखंड के 65 ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत के 17 व जिला पंचायत के 2 सीटों के लिए मतदान हुआ। वहीं बड़ेराजपुर विकासखंड में 43 ग्राम पंचायत, 17 जनपद पंचायत व 2 जिला पंचायत की सीट हेतु मतदान हुआ था। जिसमें जिला पंचायत की सभी 4 सीटों में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों की जीत हुई है। अब कोंडागाँव जिला पंचायत की 12 सीटों में भाजपा और कांग्रेस दोनो के 6-6 सदस्य निर्वाचित हुए हैं। बताया जा रहा है कि जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने दोनो ही पार्टियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी।

विश्वसनीय सूत्रों की मानें तो नगर पंचायत चुनाव के बाद से भाजपा संगठन में लगातार अंतर्कलह की खबरें निकल कर सामने आ रही हैं। इसी क्रम में जिला पंचायत सदस्य पद हेतु भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद से ही एक बार फिर संगठन वरिष्ठ-कनिष्ठ कार्यकर्ताओं के बीच मनमुटाव शुरू हो गया था। कई ऐसे कार्यकर्ता जो स्वयं को जिला पंचायत सदस्य का प्रबल दावेदार मान रहे थे, वह भाजपा की सूची में नाम न आने के बाद से ही नाराज चल रहे थे। उन्होंने यह नाराजगी सार्वजनिक तौर पर बयान तो नहीं की, लेकिन सूत्रों का कहना है कि कहीं न कहीं ग्रामीण अंचल में इस नाराजगी का व्यापक असर देखने को मिला।

सूत्रों से जानकारी यह भी मिली है कि भाजपा के कुछ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अप्रत्यक्ष रूप से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों की मदद भी की है। अब देखना होगा कि केशकाल नगर पंचायत के बाद जिला पंचायत की इन 6 सीटों में हार का सामना करने के बाद भाजपा अपनी समीक्षा में हार के क्या निष्कर्ष निकालती है। साथ ही भाजपा संगठन में रहकर भितरघात करने वाले पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं पर पार्टी किस तरह एक्शन लेती है यह जनचर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *