September 21, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

Election Special | महागठबंधन के प्रति विश्वास बिहार की हवाओं में हो रहा महसूस : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

1 min read
Spread the love

 

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस के स्टार प्रचारक के तौर पर बिहार में इन दिनों प्रचार कर रहे हैं, इसी कड़ी में आज बिहार के कदवा विधानसभा क्षेत्र के चौकी हाट मैदान में महागठबंधन प्रत्याशी और कांग्रेस‌ नेता शकील अहमद खान के पक्ष में आयोजित आमसभा को सीएम ने संबोधित किया।

बता दें कि आज बिहार में दूसरे चरण का मतदान हो रहा है। सीएम ने ट्वीट कर बताया कि जनता का महागठबंधन के प्रति विश्वास बिहार की हवाओं में महसूस किया जा सकता है।

आज बिहार के कदवा विधानसभा क्षेत्र के चौकी हाट मैदान में महागठबंधन प्रत्याशी और कांग्रेस‌ नेता शकील अहमद खान जी के पक्ष में आयोजित आमसभा को संबोधित किया। आज बिहार में दूसरे चरण का मतदान था। जनता का महागठबंधन के प्रति विश्वास बिहार की हवाओं में महसूस किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *