September 21, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

Earthquake Breaking | भूकंप के झटकों से कांपी छत्तीसगढ़ की धरती …

1 min read
Spread the love

The earth of Chhattisgarh shivered due to the tremors of the earthquake…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सोमवार को सुबह 8 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए है। 4.3 तीव्रता का भूकंप आने से धरती कांप उठी। अंबिकापुर में आए इस भूकंप की गहराई 10 किमी थी। इससे पहले अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भी भूकंप के कई झटके महसूस किए गए थे।

अधिकृत जानकारी के मुताबिक, सुबह 8 बजकर 10 मिनट दो सेकेंड पर अंबिकापुर से 79 किमी WNW पर 4.3 तीव्रता का भूकंप आया है। इसकी गहराई 10 किमी थी। इस भूकंप की 82.44 लंबा था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।

हालांकि 16 मार्च को भी भूकंप के झटके महसूस किये गए थे। तब अंबिकापुर में रिक्टर पैमाने पर 3.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया था कि अंबिकापुर से 138 किमी दूर आज दोपहर लगभग 15:09 बजे भूकंप के झटके महसूस किये गए। भूकंप 15 किलोमीटर की गहराई में थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *