Durg Bal Sanpreksan Grih | बाल संप्रेक्षण गृह से 10 से ज्यादा नाबालिग आरोपी फरार

Spread the love

Durg Bal Sanpreksan Grih | More than 10 minor accused abscond from the Child Protection Home.

रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से सोमवार सुबह बड़ी खबर सामने आई है। बाल संप्रेक्षण गृह से 10 से अधिक नाबालिग आरोपी फरार हो गए हैं। सभी आरोपी गंभीर अपराधों में संलिप्त बताए जा रहे हैं। घटना सामने आते ही पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

एक महीने में दूसरी बड़ी चूक

दुर्ग में यह घटना एक महीने में दूसरी बार हुई है। इससे पहले भी संप्रेक्षण गृह से तीन नाबालिग फरार हुए थे। लगातार हो रही इन घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।

पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

फरार नाबालिगों की जानकारी मिलते ही पुलगांव थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई। आसपास के क्षेत्रों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य संभावित जगहों पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस टीमों को सभी दिशाओं में अलर्ट किया गया है।

विभाग की चुप्पी बढ़ा रही चिंता

घटना के बाद संबंधित विभाग के अधिकारी किसी भी तरह की प्रतिक्रिया देने से बच रहे हैं। संप्रेक्षण गृह की निगरानी व्यवस्था लंबे समय से कमजोर होने की बात सामने आ रही है, लेकिन सुधार न किए जाने पर अब गंभीर सवाल उठ रहे हैं। लगातार दो बार हुई घटना ने सुरक्षा व्यवस्था की वास्तविक स्थिति उजागर कर दी है।

पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का दावा किया

पुलिस का कहना है कि सभी फरार नाबालिग अपचारियों को पकड़ने के लिए टीमें तैनात कर दी गई हैं और जल्द ही उन्हें हिरासत में ले लिया जाएगा। वहीं, घटना की गंभीरता को देखते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग भी उठने लगी है।

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *