September 21, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

Drugs Case | 14 दिन न्यायिक हिरासत में भारती और हर्ष, बढ़ी मुश्किलें.. कल होगी बेल पर सुनवाई

1 min read
Spread the love

 

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह बड़ी मुसीबत में फंसती नजर आ रही हैं। भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया पर एनसीबी ने शिकंजा कस लिया है। भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया को मुंबई के किला कोर्ट ने ड्रग्स केस में न्यायिक हिरासत में रखने का फैसला सुनाया है। हालांकि भारती और हर्ष ने कोर्ट में अपनी बेल की अर्जी डाल दी है। इसकी सुनवाई सोमवार को होगी।

भारती सिंह और उनके हसबेंड हर्ष लिंबाचिया को 4 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। भारती सिंह को कल्याण जेल में शिफ्ट किया जाएगा, वहीं हर्ष को टलोजा जेल में ले जाया जाएगा। चूंकि ये ड्रग्स के सेवन का मामला है इसलिए बेल याचिका किला कोर्ट में दाखिल होगी। अब दोनों की अर्जी पर सुनवाई सोमवार को होगी, जिसके बाद ये पता चलेगा कि भारती सिंह को आगे राहत मिलेगी या नहीं।

बता दें कि शनिवार (21 नवंबर) को मुंबई में भारती के घर पर एनसीबी ने छापेमारी की थी। इस दौरान वहां से गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में भारती सिंह ने कबूला कि उन्होंने ड्रग्स लिए थे। करीब 6 घंटे की पूछताछ के बाद भारती को गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद देर रात उनके हर्ष को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

बॉलीवुड स्टार्स पर शिकंजा

सुशांत राजपूत की मौत के बाद से ही ड्रग्स मामले में एनसीबी काफी सख्ती से कार्रवाई कर रही है। एक के बाद एक कर कई सारे बॉलीवुड स्टार्स एनसीबी के जाल में फंसते नजर आए। रिया चक्रवर्ती को हिरासत में लिया गया। इसके बाद दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और रकुल प्रीत का नाम भी सामने आया और उनसे पूछताछ की गई। इसके अलावा एक्टर अर्जुन रामपाल के घर भी छापेमारी हुई थी और उनके ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *