February 22, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

Draupadi Murmu : देश को मिली पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, PM मोदी ने घर जा कर दी बधाई

Spread the love

नेशनल डेस्क। देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए वोटों की गिनती हो चुकी है। जिसमे एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत हो गई है। द्रौपदी मुर्मू को मिले वोटों का मूल्य 5,77,777 है। यशवंत सिन्हा को 2,61,062 वोट वैल्यू हासिल हुई है। जिसमे द्रौपदी मुर्मू ने वोट हासिल करके राष्ट्रपति बनी। राष्ट्रपति बनने के बाद समाज के वंचित वर्ग, आदिवासियों, महिलाओं और पूर्वी भारत में अपार खुशी है कि पहली बार लोकतंत्र का सही अर्थ सामने आया है। ऐसी पृष्ठभूमि की नेता देश के सर्वोच्च पद पर पहुँच गई हैं। यह लोकतंत्र के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।

वहीं पीएम मोदी द्रौपदी मुर्मू को बधाई देने दिल्ली में उनके घर पहुंच चुके। उनके साथ बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी थे। दोनों ने मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने मुर्मू की जीत पर ट्वीट भी किये हैं, उन्होंने लिखा कि भारत ने इतिहास रच दिया है। जिस वक्त भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, तब भारत की बेटी जो कि अदिवासी समुदाय से आती हैं उनको राष्ट्रपति चुना गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *