February 23, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

केशकाल | दिव्यांग दम्पत्ति को मिली जीवन की नई राह, ज.पं. अध्यक्ष ने दी 50 हजार रुपए की सहायता राशि

Spread the love
नीरज उपाध्याय/केशकाल:- छत्तीसगढ़ सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित निशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत केशकाल जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम धनोरा आँचलापारा निवासी दम्पत्ति को जनपद अध्यक्ष महेंद्र नेताम व सीईओ रामेश्वर महापात्र के हाथों चेक के रूप में 50 हजार रुपए की राशि दी गयी है। साथ ही नवदम्पति को सुखद वैवाहिक जीवन हेतु शुभकामनाएं भी दी गयी।
इस सम्बंध में जनपद पंचायत अध्यक्ष महेंद्र नेताम ने बताया कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आम जनता तक शासन की प्रत्येक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। इसी क्रम में आज धनोरा निवासी निःशक्त युवक महेश उसेंडी व उनकी धर्मपत्नी को शासन की ओर से स्वीकृत 50 हजार रुपए का चेक देकर उन्हें उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी। साथ ही भविष्य में भी उन्हें शासन की ओर से मिलने वाली प्रत्येक योजना का लाभ दिलवाने का आश्वसन दिया। इस दौरान केशकाल जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रामेश्वर महापात्र भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *