March 13, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

OMG | सेक्सुअल पावर बढ़ाने के लिए घरेलू और आयुर्वेदिक उपचार नही बल्कि भारत में इसका मांस खा रहें लोग, कीमत जानकर होगी हैरानी

Spread the love

 

भारत में सेक्स एक टैबू है, लेकिन फिर भी सेक्सुअल पावर बढ़ाने के लिए लोग क्या-क्या उपाय नहीं करते हैं| कोई तमाम तरह की दवाओं के सेवन से लेकर घरेलू और आयुर्वेदिक उपचार भी ट्राई करते हैं| ऐसा ही एक तरीका इन दिनों आंध्र प्रदेश में इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसे जानने के बाद आप दंग रह जाएंगे| जी हां, आंध्र प्रदेश के लोगों का मानना है कि गधे का मांस खाने से सेक्सुअल पावर में इजाफा होता है| इसके अलावा वहां के लोग गधे के मीट के कई दूसरे फायदों का भी दावा करते हैं|

आंध्र प्रदेश में गधों की संख्या में लगातार तेजी से गिरावट आ रही है| रिपोर्ट्स के मुताबिक आंध्र प्रदेश में एक गधे की कीमत 15 से 20 हजार रुपये है| आंध्र प्रदेश में गधे का मीट 600 रुपये प्रति किलो की दर से बेचा जा रहा है| यही वजह है कि आंध्र प्रदेश में गधों की संख्या में लगातार तेजी से गिरावट आ रही है| यहां के लोगों का मानना है कि गधे का मांस खाने से पीठ दर्द, अस्थमा ठीक होता है| यही नहीं लोगों का मानना है कि इस मांस से सेक्सुअल पावर भी बढ़ती है. गधे का मांस ज्यादातर प्रकाशम, कृष्णा, पश्चिम गोदावरी और गुंटूर जिलों में खाया जाता है|

भारत में गधों की संख्या में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है| देश में विलुप्त होने वाले जानवरों की लिस्ट में गधे का नाम भी शामिल है| आंध्र प्रदेश में गधों की संख्या और भी ज्यादा चिंताजनक है| भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI)ने गधे को ‘फूड एनीमल’ की श्रेणी में नहीं रखा है, लिहाजा इसे मारकर खाना पूरी तरह से अवैध है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *