धमतरी। एक और हत्या की घटना को धमतरी में अंजाम दिया गया है, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पति ने पत्नी को हसिया से वार कर जान से मार दिया।
ज्ञात हो कि जिले से लगातार हत्या कत्ल की खबर आने से लोग सहम से गए है। अभी शिक्षक दम्पत्ती की हत्या का मामला सुलझा नहीं है कि फिर एक कत्ल की खबर आ गई। हालांकि यह पति-पत्नी विवाद बताया जा रहा है।
मगर, धमतरी में कत्ल पर कत्ल गहरा सवाल छोड़ता है। बताया जा रहा है महिमा सागर वार्ड का यह मामला है, जहां पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारा है। हत्या की वजह आपसी विवाद बताया जा रहा है। ईधर पति ने पत्नी की हत्या के बाद थाने आकर आत्मसमर्पण कर दिया है, पति का नाम प्रमोद बताया जा रहा है। वहीं, मृतक महिला का नाम फूलकेसरी बाई बताया जा रहा है। पुलिस आगे जांच में जुटी हुई है।
