September 21, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

DEATH BREAKING | कांग्रेस विधायक का CORONA से निधन, CONGRESS पार्टी में शोक की लहर, पत्नी और बेटी भी कोरोना पॉजिटिव… हालात में सुधार नही होने पर…

1 min read
Spread the love

 

भोपाल । मध्यप्रदेश के कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी का निधन हो गया है। दिल्ली के मेदांता अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली है। वे कई दिनों से मेदांता में भर्ती थे। गोवर्धन दांगी कोरोना संक्रमित भी थे। दांगी ब्यावरा विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे।

उपचुनाव से पहले दांगी के निधन से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। बीते दिनों उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। उनके निधन से पार्टी में शोक लहर दौड़ गई है। वही एक और कांग्रेस विधायक के निधन से सीट खाली होने पर अब मप्र में 28 सीटों पर उपचुनाव की स्थिति बन गई है।

ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई था, जिसके बाद उन्हें भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वही उनकी पत्नी और बेटी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

लेकिन ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी को भोपाल के चिरायु अस्पताल में हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें दिल्ली के मेदांता में भर्ती करवाया गया था, जहां मंगलवार सुबह उनका निधन हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *