Covid-19 New Cases In India | कोरोना से 442 लोगों की मौत, ओमिक्रोन के मामलों में भी उछाल, पढ़ें कैसा रहा पिछले 24 घण्टों का हाल

Spread the love

 

नई दिल्ली। देश में कोरोना बेकाबू रफ्तार के साथ बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 1,94,720 नए मामले आए हैं जबकि 442 लोगों की मौत हो गई।

हालांकि इस दौरान 60406 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। इसके बाद देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 3 करोड़ 60 लाख 510 हो गए हैं जबकि सक्रिय मरीजों की संख्या 9 लाख 55 हजार 319 हो गई है। जबकि, ओमिक्रोन के मामले बढ़कर 4868 हो गए हैं।

कोरोना महामारी से देश में अब तक कुल 4 लाख 84 हजार 655 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। कोरोना की इस रफ्तार के बीच वैक्सीनेशन अभियान जोर-शोर के साथ चल रहा है। अब तक 153 करोड़ से ज्यादा वैक्सीनेशन किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *