CORONAVIRUS : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी CORONA पॉजिटिव, परिवार के 4 सदस्य भी संक्रमित

रायपुर । प्रदेश में कोरोना अब बड़े नेताओं तक पहुंच चुका है। छत्तीसगढ़ भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही परिवार के 4 सदस्य भी वायरस से संक्रमित है। इसकी खबर लगते ही पार्टी नेताओं के बीच हड़कंप मचा हुआ है।
प्रदेश में बुधवार को कोरोना के 314 नए मरीज मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा रायपुर में 135 संक्रमित पाए गए हैं। इनमें भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी व उनके परिवार के 4 सदस्य की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।