September 22, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

CORONAVIRUS : प्रदेश में 277 CORONA पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि, महिला की मौत, एक्टिव केस 2772… रायपुर में सबसे ज्यादा

1 min read
Spread the love

 

रायपुर । छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों का मामले बढ़ते ही रहे है। प्रदेश में आज 277 नये कोरोना मरीज मिले हैं और आज 267 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज भी किये गए है। अब प्रदेश में अब कुल मरीजों का आंकड़ा 8257 पहुंच गयी है, जिसमे से अभी तक कुल 5439 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है। प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 2772 हो गयी है।

आज 1 मौत हुई है। प्रदेश में अब तक कुल 46 मौते
आज एक मौत दुर्ग से 63 वर्षीय महिला की मौत हुई है। वो पिछले दिनों अस्पताल में भर्ती की गयी थी, जिसकी मौत आज हुई है।

आज मिले 277 नये कोरोना मरीज


रायपुर : 138
राजनांदगांव : 20
दुर्ग : 19
बिलासपुर व बस्तर : 18-18
नारायणपुर : 11
रायगढ़ व बलौदाबाजार : 8-8
सरगुजा व गरियाबंद : 6-6
कबीरधाम : 5
कोरबा और मुगेली : 4-4
बलरामपुर, जशपुर व दंतेवाड़ा : 3-3
कांकेर : 2
जांजगीर : 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *