Corona Breaking | मंत्री मोहम्मद अकबर कोरोना पॉजिटिव, डॉक्टरों की सलाह पर होम क्वारंटाइन

रायपुर । परिवहन एवं वन मंत्री मोहम्मद अकबर कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं। इस खबर से कांग्रेस गलियारें में हड़कंप मच गया है।
बता दे कि उनमें किसी प्रकार का कोई भी लक्षण नहीं है। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद डॉक्टरों की सलाह पर मंत्री अकबर होम क्वारंटाइन हो गए हैं।
बताया गया कि मंत्री अकबर ने TrueNat टेस्ट कराया था, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि, इसके बाद मंत्री अकबर ने सवाधानी बरते हुए RTPCR टेस्ट कराया है, जिसकी रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।