CORONA BLAST | सेंट्रल जेल में 41 कोरोना पॉजेटिव की पुष्टि, राजधानी में हड़कंप

Spread the love

 

रायपुर । सेंट्रल जेल में कोरोना का ब्लास्ट हुआ है। आज एक ही दिन में सेंट्रल जेल से 41 कोरोना पॉजेटिव मिले हैं। जेल में मिले कोरोना पॉजेटिव मरीजों में 39 कैदी हैं, जबकि 2 ट्रेनी असिस्टेंट जेलर शामिल हैं। राजधानी के जेल में 41 नये कोरोना मरीज मिलने के बाद अब राजधानी में हड़कंप मच गया है।

ये आंकड़े उस वक्त सामने आये हैं, जब आज ही लॉकडाउन को खोलने का ऐलान छत्तीसगढ़ में किया गया है। जेल में मिले सभी कैदी ब्लाक-3 में थे। अब उस ब्लाक के आसपास के सभी कैदियों का कोरोना टेस्ट कराया जा रहा है।

राजधानी रायपुर में अगर कुल मरीजों की संख्या की बात करें तो आज 126 नये केस सामने आये हैं। वहीं पूरे प्रदेश में ये आंकड़ा 250 के पार पहुंच गया है। राजधानी रायपुर के 126 मरीजों के अलावा बिलासपुर में अभी तक 36 नये मरीज सामने आये हैं, 17 दुर्ग, 20 बस्तर सहित कई जिलों से भी काफी संख्या में मरीज मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *