Congress Manifesto | हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए सीएम बघेल के नेतृत्व में घोषणा पत्र का ऐलान, जानें क्या खास

Spread the love

Announcement of manifesto under the leadership of CM Baghel for Himachal assembly elections, know what is special

शिमला। प्रदेश कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव 2022 के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस ने इसे हिमाचल, ‘हिमाचलियत और हम कांग्रेस प्रतिज्ञा पत्र 2022’ नाम दिया है। कांग्रेस ने भ्रष्‍टाचार मुक्‍त पादरर्शी प्रशासन के मुद्दे को सबसे पहले रखा है। घोषणा पत्र को जारी करते हुए घोषणा पत्र कमेटी के अध्यक्ष कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि भाजपा के शासन में जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपना कोई भी वादा पूरा नहीं किया है। भाजपा के राज में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है।

उन्होंने आगे कहा कि, हमने अपने घोषणा पत्र में 10 गारंटी पहले दी हैं। इसमें ओपीएसम बहाली और पांच लाख रोजगार का पहली कैबिनेट में प्रमुख रूप से निर्णय लिया जाएगा। साथ ही महिलाओं को 1500 रुपए और स्टार्टअप फंड का प्रावधान किया जाएगा। कर्नल शांडिल ने कहा सभी वर्गों की राय पर प्रतिज्ञा पत्र तैयार किया है। महंगाई कम करने का काम केंद्र सरकार का है। हम लोगों की जेब में पैसे डालने का काम करेंगे, ताकि मंहगाई का असर न हो। यह महज चुनावी घोषणा पत्र नहीं दस्तावेज है, जो हिमाचल की संस्कृति और गौरव को बना कर रखेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *