कोरोना और निमोनिया से कांग्रेस नेता राजू दुबे की मौत, कांग्रेस मे शोक की लहर

कोरोना और निमोनिया से कांग्रेस नेता राजू दुबे की मौत, कांग्रेस मे शोक की लहर
कोरोना का कहर छत्तीसगढ़ पर चरम सीमा पर आ पहुँचा है।कांग्रेस नेता राजू दुबे ने आज कोरोना और निमोनिया के चलते रायपुर के निजी अस्पताल मे अंतिम सांस ली।
राजू दुबे कांग्रेस पार्टी से काफी सालों से जुड़े हुए थे।सहज,मिलन सार और हसमुख स्वभाव के कारण कांग्रेस के हर व्यक्ति से उनके काफी अच्छे संबंध थे।राजू दुबे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के काफी नजदीक माने जाते थे।
राजू दुबे की मौत की खबर से सारे कांग्रेस पार्टी मे शोक की लहर व्याप्त हो गई है।कांग्रेस प्रवक्ता मनीष दयाल,शारिक रईस खान,समीर खान,इदरीस गांधी,अरशद अली,दिलीप चौहान,नरेश गड़पाल,शब्बीर खान,शमीम अख्तर,रिज़वान,ज़ीशान,शाहरुख आदि कांग्रेस नेताओं ने राजू दुबे की मृत्यु पर अपनी संवेदनाएं प्रकट की है।