Congress Foundation Day | कांग्रेस का 136वां स्थापना दिवस आज, राजीव भवन में पीसीसी चीफ मोहन मरकाम फहराया पार्टी का झंडा, सीएम ने किया ट्वीट

रायपुर । आज कांग्रेस का 136वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में आज कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके अलावा राजधानी रायपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने पार्टी का झंडा फहराया। साथ ही प्रदेश कार्यालय में लोगों से मुलाकात की।
इस मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा कि स्वतंत्रता संग्राम से लेकर राष्ट्र निर्माण और त्याग बलिदान से लेकर देश सेवा का नाम “कांग्रेस” है। इस कांग्रेस ने आज 135 वर्षों की यात्रा पूर्ण कर ली है। कांग्रेस पार्टी के 136 वें स्थापना दिवस पर हम भारतवासियों का आभार व्यक्त करते हैं जिनकी वजह से यह देश सबका देश बन सका।
स्वतंत्रता संग्राम से लेकर राष्ट्र निर्माण और त्याग बलिदान से लेकर देश सेवा का नाम 'कांग्रेस' है। इस कांग्रेस ने आज 135 वर्षों की यात्रा पूर्ण कर ली है।
कांग्रेस पार्टी के 136 वें स्थापना दिवस पर हम भारतवासियों का आभार व्यक्त करते हैं जिनकी वजह से यह देश सबका देश बन सका। pic.twitter.com/BE7u0CRQGK— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) December 28, 2020
पीसीसी चीफ मोहन मरकाम दोपहर 2 बजे राजीव भवन से ट्रैक्टर यात्रा को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रैक्टर यात्रा रायपुर से शुरू होकर सिमगा बेमेतरा मुंगेली होते हुएए तखतपुर में खत्म होगी। इस ट्रैक्टर यात्रा के माध्यम से कांग्रेसी केंद्रीय कृषि सुधार बिल का नुकसान बताएंगे। वहीं राज्य सरकार किसानों के लिए किए गए कार्यों की जानकारी भी देंगे।
प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का 136 वां स्थापना दिवस है, मैं सभी प्रदेशवासियों को और देशवासियों को बधाई देना चाहता हूं, देश की आजादी और देश के नवनिर्माण में कांग्रेस पार्टी का बहुत बड़ा योगदान है। देश की जनता के लिए देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू से लेकर छत्तीसगढ़ के विकास के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास कर रहे हैं। हम वैसे ही राजनीतिक दल के सदस्य हैं जो देश की आजादी में योगदान दिए हैं। भारतीय जनता पार्टी जिन्होंने देश के नवनिर्माण में एक उंगली भी ना कटाई हो आज वो राष्ट्रवाद की परिभाषा देते हैं।