October 12, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

CM Baghel’s Video | BJP और RSS पर मुख्यमंत्री का जबरदस्त हमला, क्या होगा जवाब ?, देखें पूरा वीडियो

1 min read
Spread the love

Chief Minister’s tremendous attack on BJP and RSS, what will be the answer?, Watch full video

रायपुर। RSS के सह सर र्कावाहक डॉ मनमोहन वैद्य ने आज प्रेस वार्ता लेकर जनसंख्या नियंत्रण, सीएम भूपेश बघेल के निमंत्रण और समंवय बैठक के बारे में बात की। इस दौरान डॉ वैद्य के द्वारा दिए गए बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए BJP और RSS पर निशाना साधा है।

जनसंख्या नियंत्रण कानून के प्रस्ताव पर सीएम का वार –

आरएसएस के जनसंख्या नियंत्रण कानून के प्रस्ताव पर भी सीएम बघेल ने कहा कि, ये लोग दोहरा बात करते है। इसके जितने भी नेता है वे सभी कहते है कि, ज्यादा बच्चे पैदा करो। अब जनसंख्या नियंत्रण की बात करते है ये लोग दोहरा बात करते है। एक मुंह कुछ और कहती है और एक मुंह कुछ और बात कहती है। ये दोमुंही बात करते है।

भारत की संस्कृति हिंसा, गुंडागर्दी कभी नहीं रही –

सीएम भूपेश बघेल ने आगे कहा कि, भारत की संस्कृति कभी समाप्त नहीं हो सकती। यहां की संस्कृति हमेशा रहेगी। भारत की संस्कृति हिंसा, गुड़ागर्दी कभी नहीं रही है। भाजपा और आरएसएस लोगों को भटकाने का काम कर रही है। आरएसएस मात्र घृणा फैलाने का काम करते हैं। ये लोग हिंदू की बात करते हैं, लेकिन हिंदुओं के लिए कुछ नहीं किए हैं। इन्होंने केवल अल्पसंख्यक लोगों को भड़काने का काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *