पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आत्मानंद स्कूल में बच्चों ने लगाए पौधे, प्राचार्य ने बच्चों को बताए वृक्षारोपण के महत्व

नीरज उपाध्याय/केशकाल:– स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल केशकाल अपनी शैक्षणिक गतिविधियों के साथ अन्य महत्वपूर्ण दिवसों को भी शिक्षा से जोड़कर समस्त मानव समाज को संदेश देने की कोशिश करता रहा है। इसी क्रम मे 4 जून को पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के समस्त विद्यार्थी और शिक्षक स्टाफ ने स्कूल प्रांगण में पौधे लगाकर समस्त समाज को पर्यावरण की सुरक्षा के लिए वृक्षों को बचाना और वृक्ष लगाना मानव जीवन में इसकी महत्ता का संदेश दिया।
इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य मनोज कुमार डडसेना ने बताया कि वृक्षारोपण का अर्थ है वृक्ष लगाकर उन्हें उगाना, इसका प्रयोजन करना है। प्रकृति के संतुलन को बनाए रखना, मानव के जीवन को सुखी, समृद्ध व संतुलित बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण का अपना विशेष महत्व है। मानव सभ्यता का उदय तथा इसका आरंभिक आश्रय भी प्रकृति अर्थात वन वृक्ष ही रहे हैं। मानव को प्रारम्भ से प्रकृति द्वारा जो कुछ प्राप्त होता रहा है, उसे निरन्तर प्राप्त करते रहने के लिए वृक्षारोपण अती आवश्यक है। वृक्षारोपण कार्यक्रम के प्रभारी निकिता बिसेन, रिया दत्ता, भारती शांडिल्य, गरिमा मसीह, ऐश्वर्या पानीग्रही, योगप्रसाद दीवान, शिखा बोहरे, अनामिका पाणिग्रही और विद्यालय के समस्त स्टाफ ने इस महत्वपूर्ण अवसर पर अपना योगदान दिया।