March 15, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

मुख्यमंत्री का निशाना | पूर्व सीएम रमन सिंह पर बातों का वार, धान खरीदी में अड़ंगा डाल रही दोहरे चेहरे वाली भाजपा

Spread the love

 

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने चार दिवसीय दौरे से वापस राजधानी लौट आए हैं। निकाय सरकार के एक साल पूरा होने पर उन्होंने महापौर और एमआईसी सदस्यों को बधाई दी है। सीएम ने बयान दिया है कि मेयर और एमआईसी सदस्यों ने बेहतर काम किया। वहीं पूर्व सीएम रमन सिंह पर निशाना भी साधा।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि रमन सिंह और भाजपा का दोहरा चेहरा सामने आ गया है। भाजपा धान खरीदी में अड़ंगा डाल रही है। इन्हें शर्म नहीं आ रही है, यह बेशर्मी की पराकाष्ठा है। वो अपने समय में भी जुबान नहीं खोले, आज भी किसानों के हक में नहीं बोल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ का विकास भाजपा के 15 सालों के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है, नहीं तो जशपुर, बिलासपुर और रायगढ़ में सड़क बनाने की घोषणा नहीं करनी पड़ती। असम चुनाव के वरिष्ठ ऑब्जर्वर बनाने पर उन्होंने आलाकमान को धन्यवाद देते हुए कहा कि मुझे हाईकमान ने जो ज़िम्मेदारी दी है उसे बखूबी निभाउंगा और जीत के लिए काम करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *