Chhattisgarh | विंटर शेड्यूल खत्म, पुराने समय पर लौटी स्कूलों की घंटी

Spread the love

Chhattisgarh: Winter schedule ends, school bells return to their old timings

रायपुर। ठंड के चलते बदले गए स्कूलों के समय में अब फिर से बदलाव कर दिया गया है। मौसम सामान्य होते ही शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर स्कूलों की टाइमिंग को यथावत कर दिया है। नए आदेश के मुताबिक, अब स्कूल तय नए समय के अनुसार संचालित होंगे।

एक पाली में संचालित होने वाली शालाएं सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेंगी। वहीं शनिवार को कक्षाएं सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक लगेंगी।

दो पालियों में चलने वाले स्कूलों की पहली पाली सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होगी। शनिवार को पहली पाली की कक्षाएं दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक लगेंगी।

दूसरी पाली सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। जबकि शनिवार को दूसरी पाली की कक्षाएं सुबह 7:30 बजे से दोपहर 11:30 बजे तक संचालित की जाएंगी।

शिक्षा विभाग ने सभी स्कूल प्रबंधन को निर्देशित किया है कि नए समय का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *