Chhattisgarh Weather | उत्तरी छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के आसार, अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना ..

Spread the love

 

रायपुर। मानसूनी तंत्र के प्रभाव से गुरुवार को भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। साथ ही उत्तरी छत्तीसगढ़ में तो भारी बारिश के आसार बने हुए हैं।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि प्रदेश के अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। कुछ क्षेत्रों में बिजली भी गिर सकती है। बुधवार को भी राजधानी रायपुर सहित प्रदेश भर में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। साथ ही कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई और ठंडी हवाएं भी चली।

रायपुर का अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बिलासपुर में 32.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक चिह्नित निम्न दाब का क्षेत्र सौराष्ट्र व उससे लगे दक्षिण गुजरात क्षेत्र में स्थित है। साथ ही ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवात घेरा भी 5.8किमी ऊंचाई तक है। इसके पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए अरब सागर में जाने की संभावना है। अगले 24 घंटे में यह समुद्री चक्रवात के रूप में भी बदलेगा,लेकिन इसका सीधा असर प्रदेश में नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *