Chhattisgarh | तुंहर टोकन ऐप से धान खरीदी में क्रांति, किसानों को मिली घर बैठे टोकन सुविधा

Spread the love

Chhattisgarh | Tunhar Token App revolutionises paddy procurement, providing farmers with token facility at home

रायपुर, 22 नवंबर 2025। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू किया गया तुंहर टोकन ऐप किसानों के लिए बड़ी राहत बनकर उभरा है। धान खरीदी तिहार के बीच यह डिजिटल व्यवस्था उपार्जन केंद्रों में लगी भीड़, समय की बर्बादी और पारंपरिक कठिनाइयों को काफी कम कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पूरे प्रदेश में लागू इस व्यवस्था ने धान खरीदी प्रक्रिया को तेज, पारदर्शी और किसान-मित्र बना दिया है।

अब किसान घर बैठे अपने मोबाइल से कुछ ही मिनटों में धान विक्रय का टोकन निकाल रहे हैं और निर्धारित समय पर बिना किसी परेशानी के केंद्र पहुंचकर धान की तुलाई करवा पा रहे हैं।

अंबिकापुर में 52 किसानों ने घर बैठे काटा टोकन

अंबिकापुर जिले में शुक्रवार को 52 किसानों ने तुंहर टोकन ऐप का उपयोग कर घर से ही धान विक्रय टोकन काटा। लगातार बढ़ती संख्या यह दिखाती है कि यह सुविधा किसानों का भरोसा जीत रही है।

मेड्राकला उपार्जन केंद्र में पहुंचे ग्राम भिट्ठीकला के किसान श्याम राजवाड़े और मिलन राम ने बताया कि ऐप के माध्यम से टोकन कटने के बाद केंद्र में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई।

श्याम राजवाड़े ने कहा कि उन्होंने 26 क्विंटल धान का टोकन मिनटों में निकाल लिया और केंद्र में पहुंचते ही बारदाना व तौल की प्रक्रिया तुरंत पूरी हो गई। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा 3100 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य देने के निर्णय की भी सराहना की।

किसान मिलन राम ने बताया कि उन्होंने 62 क्विंटल धान का टोकन मोबाइल से काटा। अब बार-बार केंद्र आना नहीं पड़ता और सारी प्रक्रिया तेज व सुगम तरीके से पूरी हो जाती है। किसानों के अनुसार इस बार की खरीदी व्यवस्था पूरी तरह सुविधाजनक और पारदर्शी है।

डिजिटल पहल से पारदर्शिता और सुविधा में बड़ा इजाफा

तुंहर टोकन ऐप ने किसानों को –

लंबी लाइन से मुक्ति

समय और श्रम की बचत

टोकन प्रक्रिया में पारदर्शिता

भीड़-भाड़ और अव्यवस्था में कमी जैसे कई लाभ दिए हैं।

किसानों की संतुष्टि साबित करती है कि राज्य सरकार की यह डिजिटल पहल पूरी तरह सफल हुई है और धान खरीदी को और अधिक भरोसेमंद, सरल तथा तेज बनाकर किसानों को बड़ी राहत प्रदान कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *