Chhattisgarh | Tribal pride celebrations at Ambagarh Chowki, several major announcements
रायपुर, 3 दिसंबर 2025। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकारें आदिवासियों के हितों की रक्षा और उनके सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह कृतसंकल्पित हैं।
मुख्यमंत्री मोहला–मानपुर–अंबागढ़ चौकी जिले में आयोजित जनजाति गौरव दिवस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए और 475 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया।
सीएम की बड़ी घोषणाएँ
अंबागढ़ चौकी को राजस्व अनुविभाग बनाने की घोषणा
सर्व सुविधायुक्त ऑडिटोरियम निर्माण की घोषणा
महतारी वंदन योजना की 22वीं किस्त लाभार्थियों के खातों में जारी
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने की।
आदिवासी विकास पर सरकार का फोकस
मुख्यमंत्री साय ने अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को याद करते हुए कहा कि राज्य और केंद्र सरकारें जनजातीय एवं विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए लगातार काम कर रही हैं। प्रधानमंत्री जनमन और ग्राम उत्कर्ष योजना के तहत आदिवासी परिवारों को मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयास जारी हैं।
दो साल का कार्यकाल पूरा, वादों पर मिसाल : सीएम
मुख्यमंत्री ने बताया कि 13 दिसंबर को राज्य सरकार के दो वर्ष पूरे होने जा रहे हैं और इस दौरान मोदी गारंटी के सभी वादे पूरे किए गए हैं।
मुख्य बिंदु –
महतारी वंदन योजना: प्रतिमाह ₹1000 का भुगतान
किसानों से ₹3100 प्रति क्विंटल दर पर 21 क्विंटल धान की खरीदी
तेंदूपत्ता दर ₹5500 प्रति बोरा
तेंदूपत्ता संग्राहकों को चरण पादुका वितरण पुनः शुरू
मार्च 2026 तक माओवाद समाप्त करने का लक्ष्य
सीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 तक माओवाद खत्म करने का संकल्प लिया है। राज्य सरकार केंद्र के साथ मिलकर माओवाद मुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में तेजी से काम कर रही है।
जनजातीय नायकों का सम्मान
मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा सहित जनजातीय महापुरुषों के योगदान का उल्लेख किया और कहा कि सरगुजा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आगमन पूरे राज्य के लिए गौरव की बात है।
नेताओं का संबोधन व सम्मान समारोह
डॉ. रमन सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से छत्तीसगढ़ में व्यापक विकास दिख रहा है।
समारोह में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद संतोष पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह, जनजाति समाज के प्रदेश अध्यक्ष एमडी ठाकुर सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।
कार्यक्रम में –
जनजातीय प्रतिभाओं का सम्मान
प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र
प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में कई विधायक, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
