Chhattisgarh | निलंबित खाद्य अधिकारी संजय दुबे गिरफ्तार, महात्मा गाँधी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी का मामला

Spread the love

 

रायपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने वाले अधिकारी संजय दुबे को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये गिरफ्तारी तब की गई जब संजय दुबे अपने घर पर सो रहे थे। इस दौरान गंज पुलिस उनके घर पहुंची और उन्हें ग़ैर ज़मानती धाराओं में गिरफ्तार कर थाने लाया गया।

बता दे कि फेसबुक में खाद्य अधिकारी संजय दुबे द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विरूद्ध अशोभनीय टिप्पणी करने व समाज में वैमनस्यता फैलाने सम्बन्धी टिप्पणी करने पर हीरा नागर्ची की शिकायत पर थाना गंज में शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस गिरफ्तारी के बाद आरोपी संजय दुबे से पूछताछ की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *