June 26, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

 Chhattisgarh | सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल बने रायगढ़ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी, प्रदेश कांग्रेस ने जारी किया आदेश

Spread the love

Chhattisgarh | Surendra Pratap Jaiswal became in-charge of Raigarh city district Congress committee, state Congress issued order

रायगढ़। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रायगढ़ जिले में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नई नियुक्ति की है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल को शहर जिला कांग्रेस कमेटी, रायगढ़ का प्रभारी नियुक्त किया गया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर यह आदेश जारी किया गया है।

प्रदेश कांग्रेस के संगठन एवं प्रशासन प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू द्वारा हस्ताक्षरित इस आदेश में बताया गया है कि सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल आज से रायगढ़ जिले में संगठनात्मक गतिविधियों के संचालन की जिम्मेदारी निभाएंगे। उन्हें जिला, नगर व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों, स्थानीय पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं से समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

इसके साथ ही आदेश में यह भी उल्लेख है कि जायसवाल समय-समय पर रायगढ़ जिले की संगठनात्मक गतिविधियों की रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपते रहेंगे। यह नियुक्ति आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

प्रदेश कांग्रेस ने सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल को इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं। माना जा रहा है कि इस नियुक्ति से रायगढ़ जिले में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *