Chhattisgarh | गरियाबंद में आंधी-तूफान का कहर, फिंगेश्वर थाना परिसर में अफरातफरी का वीडियो वायरल

Spread the love

Chhattisgarh | Storm wreaks havoc in Gariaband, video of chaos in Fingeeshwar police station premises goes viral

गरियाबंद, 20 सितंबर। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में शनिवार दोपहर अचानक आए तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने हड़कंप मचा दिया। तूफान के चलते फिंगेश्वर थाना परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस जवान जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, दोपहर 2 से 4 बजे के बीच जिले के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश हुई। इसके बाद शाम को अचानक तेज हवाओं और तूफान ने दस्तक दी। फिंगेश्वर थाना क्षेत्र में आंधी इतनी तेज थी कि पुलिसकर्मी भी सुरक्षित स्थानों की ओर भागने को मजबूर हो गए।

फिलहाल इस घटना से किसी जनहानि की खबर नहीं है, लेकिन तूफान और बारिश ने स्थानीय लोगों में दहशत जरूर फैला दी। जिले के कई इलाकों में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है।

प्रशासन अलर्ट पर

जिला प्रशासन ने तूफान और बारिश के बाद स्थिति पर कड़ी नजर रखने की बात कही है। वहीं मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में गरियाबंद और आसपास के इलाकों में और बारिश की संभावना जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *