Chhattisgarh | सूबे के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत का दिल्ली दौरा, छत्तीसगढ़ की राजनीति में आई हलचल से क्या कोई लेना देना ?

रायपुर। सूबे के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत आज शाम 6 बजे दिल्ली रवाना होंगे। हालांकि उनके बयान अनुसार उनके इस दौरे से छत्तीसगढ़ की राजनीति में आई हलचल से कोई लेना देना नहीं है, वे आल इंडिया कांग्रेस के आदिवासी विंग की बैठक में शामिल होने जा रहे हैं।
दिल्ली जाने से पहले अमरजीत भगत ने कहा कांग्रेस के ट्राइबल विंग की बैठक में शामिल होने जा रहे हैं, जिसमें देशभर के आदिवासी जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। भाजपा द्वारा मार्कफेड के कर्ज लेने पर लगाये नए आरोपों को लेकर अमरजीत ने दो टूक कहा कि हां कर्ज लेंगे इसमें कोई दो राय नहीं। लेकिन मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार यह सरकार किसानों के हितों के लिए कर्ज लेगी, उनकी धान खरीदी के लिए कर्ज लेगी ना कि किसी अडानी अम्बानी जैसे उद्योगपति के कर्जमाफी करने के लिए। यह सरकार किसानों की सरकार है जो कर्ज लेकर के भी धान खरीदी करेगी।
बता दें कि मार्कफेड ने आने वाले सत्र के लिए 95 लाख मेट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा है। वहीं पिछले सत्र 2020-21 में सरकार ने 92 लाख मेट्रिक टन धान की खरीदी की थी जिसमें 40 लाख मेट्रिक टन धान का उठाव अभी भी नहीं हो सका है। अब देखना यह है कि तमाम चुनौतियों के बीच आगामी 95 लाख मेट्रिक टन धान खरीदी के टारगेट और शेष धान के उठाव को लेकर सरकार क्या रणनीति तय करती है।