Chhattisgarh | तीन साल के लिए सीनियर पेनल और सेंट्रल गवर्नमेंट काउंसिल नियुक्त

Spread the love

Chhattisgarh | Senior Panel and Central Government Council appointed for three years

रायपुर डेस्क। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में केंद्र सरकार के मामलों (कर संबंधी प्रकरणों को छोड़कर) की पैरवी के लिए 36 अधिवक्ताओं की सूची जारी की गई है। यह नियुक्तियां तीन वर्ष की अवधि के लिए की गई हैं।

राष्ट्रपति की सहमति से जारी सूची के अनुसार 8 अधिवक्ताओं को सीनियर पेनल काउंसिल और 28 अधिवक्ताओं को सेंट्रल गवर्नमेंट काउंसिल के रूप में नियुक्त किया गया है। इन अधिवक्ताओं की जिम्मेदारी केंद्र सरकार से जुड़े दीवानी, फौजदारी और अन्य गैर-कर मामलों में पैरवी करना होगी।

इस संबंध में आदेश केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय द्वारा जारी किया गया है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि यह नियुक्तियां निर्धारित नियमों के तहत और तय अवधि के लिए प्रभावी रहेंगी।

नई नियुक्तियों के बाद हाई कोर्ट में केंद्र सरकार के प्रकरणों की सुनवाई में विधिक पक्ष को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *