Chhattisgarh | President Murmu’s visit to Bastar
रायपुर। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का शनिवार को बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में गरिमामय आगमन हुआ। वे मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचीं, जहां राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।
इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, सांसद श्री महेश कश्यप, जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव और महापौर श्री संजय पांडे समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि मां दंतेश्वरी की पावन और ऐतिहासिक धरती पर राष्ट्रपति का आगमन पूरे बस्तर अंचल और छत्तीसगढ़ के लिए गर्व और सम्मान का क्षण है। उन्होंने कहा कि आदिवासी संस्कृति और समृद्ध विरासत से जुड़े इस क्षेत्र में राष्ट्रपति की मौजूदगी विकास, जनजातीय अस्मिता और नई संभावनाओं को और मजबूती देगी।
