Chhattisgarh: Preparations underway to crack down on 29 excise officers
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई की तैयारी हो गई है। इस केस में अब 29 आबकारी अफसरों पर भी शिकंजा कसने की संभावना है।
जानकारी के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय (ED) को इन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अभियोजन स्वीकृति मिल गई है। यह फाइल पिछले करीब एक महीने से मंत्रालय में लंबित थी, लेकिन हाल ही में मंत्री के हस्तक्षेप के बाद इसे मंजूरी दे दी गई और वापस ED को भेज दिया गया।
मंजूरी मिलते ही अब जांच एजेंसी के पास कानूनी कार्रवाई का रास्ता साफ हो गया है। माना जा रहा है कि जांच आगे बढ़ने के साथ ही संबंधित अधिकारियों के खिलाफ गिरफ्तारी या अन्य सख्त कार्रवाई भी हो सकती है।
सूत्रों के अनुसार इस मामले में कुछ अफसरों के जेल जाने की भी आशंका जताई जा रही है। अब सबकी नजर ED की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है।
