Chhattisgarh | रायगढ़ में दूसरी बार अफीम की खेती का खुलासा, पुलिस जांच में जुटी

Spread the love

Chhattisgarh: Opium cultivation exposed for the second time in Raigarh, police engaged in investigation

रायगढ़. रायगढ़ में एक बार फिर अफीम की अवैध खेती का मामला सामने आया है, जिससे पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया है। इस बार लैलूंगा थाना इलाके में अफीम उगाए जाने की खबर मिली, जिसके बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।

चौंकाने वाली बात ये है कि यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले तमनार ब्लॉक के आमाघाट में भी इसी तरह की खेती पकड़ी जा चुकी है। वहां झारखंड का रहने वाला मार्शल सांगा पिछले 10-12 साल से खेती कर रहा था।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने शुरुआत में तरबूज और ककड़ी उगाने के नाम पर खेत लिया, लेकिन अंदर ही अंदर अफीम की खेती शुरू कर दी। झारखंड में पहले से इस काम से जुड़े लोगों से सीख लेकर उसने यहां भी यही खेल शुरू किया।

फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि इस अवैध खेती के पीछे और कौन-कौन लोग जुड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *