Chhattisgarh | रायपुर में एनआईटी चौपाटी विवाद, कांग्रेस ने सरस्वती नगर थाना घेरा

Spread the love

Chhattisgarh | NIT Chowpatty dispute in Raipur, Congress surrounded Saraswati Nagar police station

रायपुर, 28 नवंबर। नगर निगम के एनआईटी चौपाटी को हटाने के बाद राजनीतिक विवाद बढ़ता जा रहा है। 26 नवंबर को चौपाटी शिफ्टिंग के विरोध में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक राजेश मूणत के पोस्टर में कालिख पोत दी थी। इसके बाद पुलिस ने जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की थी।

आज 28 नवंबर को कांग्रेस कार्यकर्ता सरस्वती नगर थाने पहुंचकर उच्चस्तरीय जांच समिति बनाने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सात दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो वे लोकतांत्रिक तरीके से मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे।

कांग्रेस का आरोप है कि चौपाटी हटाने की अनुमति पहले अधिकारियों ने दी थी, लेकिन अब वही अधिकारी इसे अवैध बताकर तोड़ रहे हैं। उन्होंने नालंदा-2 के निर्माण की योजना के तहत हुए फैसलों और राजनीतिक दबाव में निर्णय लेने वाले जनप्रतिनिधियों की भूमिका की भी जांच की मांग की।

नगर निगम और रेलवे के बीच अभी भी बातचीत जारी है, ताकि चौपाटी हटाने और नालंदा-2 परियोजना के मुद्दे का जल्द समाधान निकाला जा सके।

मुख्य मांगें –

चौपाटी विवाद की उच्चस्तरीय जांच समिति का गठन

जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई

भविष्य की नीति स्पष्ट करने की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *