Chhattisgarh | एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल समाप्ति …

Spread the love

Chhattisgarh | NHM employees’ strike ends…

रायपुर, 19 सितंबर 2025। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल से राजधानी रायपुर में मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि उनकी प्रमुख मांगों के पूर्ण होने पर प्रदेशव्यापी हड़ताल वापस ले ली गई है और कल से एनएचएम कर्मचारी काम पर लौटेंगे।

मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों के इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे सराहनीय और राज्यहित में उठाया गया कदम बताया। उन्होंने कहा कि सरकार हर कर्मचारी को अपने परिवार का हिस्सा मानती है और उनकी जायज़ मांगों के प्रति संवेदनशील है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हड़ताल समाप्त होने से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएँ और मजबूत होंगी और जनता को उत्कृष्ट और सुलभ चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों से छत्तीसगढ़ एक और बेहतर, स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होगा।

हड़ताल की पृष्ठभूमि

एनएचएम कर्मचारी अपनी दस सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर गए थे। राज्य सरकार ने इनमें से चार मांगें पूरी कर दी हैं, जबकि तीन अन्य मांगों पर समिति गठित कर कार्यवाही प्रारंभ की गई है। संविलयन, पब्लिक हेल्थ केडर और आरक्षण संबंधी मांगों पर भारत सरकार से निर्णय लिया जाना है।

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भी हड़ताल समाप्त होने पर आभार व्यक्त किया और इसे राज्यहित में सराहनीय निर्णय बताया।

इस अवसर पर विधायक श्री किरण देव, एनएचएम कर्मचारी संघ के डॉ अमित मिरी, डॉ रविशंकर दीक्षित, श्री पूरन दास, श्री कौशलेश तिवारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *