Chhattisgarh | New twist in coal levy case
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित कोल लेवी घोटाला मामले में जांच एजेंसी ने एक और बड़ा कदम उठाया है। Economic Offences Wing Chhattisgarh (EOW) ने मामले में चौथा पूरक चालान कोर्ट में पेश कर दिया है।
यह चालान करीब 1100 पन्नों का है और इसमें Rakesh Jain उर्फ आरके जैन को आरोपी बनाया गया है।
जांच एजेंसी के मुताबिक आरके जैन पर आरोप है कि उन्होंने सिंडिकेट के लिए काली कमाई को नगदी में कन्वर्ट करके पहुंचाने का काम किया। यानी अवैध पैसे को कैश में बदलकर नेटवर्क तक पहुंचाने में उनकी भूमिका बताई गई है।
बताया जा रहा है कि आरके जैन फिलहाल न्यायिक रिमांड पर जेल में बंद हैं। EOW की जांच में यह चौथा पूरक चालान है, जिससे कोल लेवी घोटाले की परतें लगातार खुलती जा रही हैं।
