September 21, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

Chhattisgarh | दोस्त के सामने भरी मां की मांग, लंबे समय से बना तरह शारीरिक संबंध, अब दूसरी युवती से कर ली शादी

1 min read
Spread the love

Mother’s demand filled in front of friend, physical relationship made for a long time, now married to another girl

जांजगीर-चांपा। जिले में दोस्त की मां को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। वहीं युवक ने दूसरी शादी कर ली, जिसे अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मामला जांजगीर के कोतवाली क्षेत्र का है। यहां रहने वाली एक महिला की उसके पति से अनबन रहती थी। दोनों के बीच विवाद होता। उनके दो बच्चे हैं, 19 साल का लड़का और 16 साल की लड़की। बेटा शराब की दुकान में काम करता है। उसी दुकान में खोखसा निवासी रविकांत शर्मा भी काम करता था। महिला के बेटे और रविकांत में दोस्ती थी। दोस्त से परिवार के बारे में पता चला और फिर उसकी मां और रविकांत में बातचीत शुरू हो गई।

बेटे-बेटी के सामने भरी महिला की मांग –

दोनों के बीच प्यार का इजहार हो गया। इसके बाद रविकांत पिछले साल 14 फरवरी को किरायेदार बनकर दोस्त के घर पहुंचा और फर्स्ट फ्लोर पर रहने लगा। आरोप है कि वहां रविकांत और उसके दोस्त की मां के बीच नजदीकियां बढ़ीं। रविकांत ने प्यार और शादी का वादा किया। फिर शारीरिक संबंध बनने लगे। इस बात की जानकारी रविकांत के दोस्त और उसकी बहन को हुई। हंगामा बढ़ा तो रविकांत ने उनके सामने महिला की मांग भर दी।

अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी –

अब महिला ने पुलिस को बताया कि उसे रविकांत के किसी अन्य लड़की से रिश्ते के बारे में पता चला था। उसने तब भी रिपोर्ट दर्ज कराने का प्रयास किया, लेकिन रविकांत ने उसके बेटे की हत्या कर खुदकुशी की धमकी दी। साथ ही दोनों के बीच बने संबंधों की फोटो वायरल करने को लेकर धमकाया। इससे वह डर गई, लेकिन जब रविकांत ने दूसरी लड़की से शादी कर ली तो अब वह थाने आई है। इसके बाद पुलिस ने गुरुवार को रविकांत को गिरफ्तार कर लिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *