Chhattisgarh | कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत की मौजूदगी में भाजपा व अन्य दलों के सदस्यों ने कांग्रेस में किया प्रवेश

खैरागढ़। आज खैरागढ़ में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत की मौजूदगी में भाजपा व अन्य दलों के सदस्यों ने कांग्रेस में प्रवेश किया। मंत्री अमरजीत भगत को कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा नगरीय निकाय चुनावों में खैरागढ़ की ज़िम्मेदारी दी गई है। वे अपनी ज़िम्मेदारी पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ निभा रहे हैं, वे चार दिनों से लगातार खैरागढ़ का दौरा कर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। साथ पार्षद प्रत्याशियों से मिलकर वो उनका उत्साहवर्धन कर रहे हैं। आज भी उनके प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह था।
कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा, बसपा जैसे दलों के सदस्य भी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उपरोक्त कार्यक्रम में राजनांदगांव जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के कार्यकारी अध्यक्ष पदम कोठारी और स्थानीय कार्यकर्तागण मंत्री अमरजीत भगत के साथ थे।