Chhattisgarh | मारेडमिल्ली रोड पर बड़ा हादसा, बस पलटी, 9 की मौत!

Spread the love

 

रायपुर। छत्तीसगढ़–आंध्र प्रदेश की सीमा पर स्थित मारेडमिल्ली घाटी में बड़ा हादसा हो गया। एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर घाट से नीचे गिर गई, जिसमें 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कई यात्री घायल हैं। घायलों को तुरंत भद्राचलम अस्पताल पहुंचाया गया है। डॉक्टरों के अनुसार मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

मामला मारेडमिल्ली थाना क्षेत्र का है। हादसे के वक्त बस में करीब 40 यात्री सवार थे। बताया गया कि बस 12 दिसंबर की सुबह अरकू से रायलसीमा चिंटूर की तरफ जा रही थी। रास्ते में चिंटूरू और भद्राचलम के बीच घाटी में बस अनियंत्रित होकर नीचे झाड़ियों में जा फंसी।

घटनास्थल की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें सड़क पर यात्रियों का सामान और शव बिखरे पड़े दिखे। आसपास से गुजर रहे लोगों ने तुरंत रेस्क्यू शुरू किया और घायलों को बाहर निकालने में मदद की।

ASR जिले के कलेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि राहत बचाव दल मौके पर पहुंच चुका है और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *