August 5, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

Chhattisgarh | कोनी–मोपका बायपास मार्ग होगा फोरलेन, ₹63.13 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया

Spread the love

Chhattisgarh | Koni-Mopka bypass road will be four lane, proposal of ₹ 63.13 crore sent to the government

रायपुर, 12 जुलाई 2025। कोनी–मोपका बायपास मार्ग के जर्जर हो चुके हिस्सों के पुनर्निर्माण और उसे फोरलेन में तब्दील करने की प्रक्रिया अब तेज हो गई है। शासन को ₹6313.03 लाख (लगभग ₹63.13 करोड़) की लागत से इस मार्ग के पुनर्निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया है, जिसकी स्वीकृति की प्रक्रिया प्रगति पर है।

इस 13.40 किमी लंबे मार्ग का निर्माण वर्ष 2010 से प्रारंभ होकर वर्ष 2016 में पूर्ण हुआ था। निर्माण के समय इसकी डिज़ाइन लाइफ 15 वर्षों की थी, जिसे 5 एमएसए ट्रैफिक भार और 5% CBR मानकों के अनुसार बनाया गया था। हालांकि, निर्माण के दौरान ही अरपा नदी पर स्थित पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण इस मार्ग पर भारी ट्रैफिक डाइवर्ट हो गया, जिससे मार्ग का क्रस्ट और सब-ग्रेड समय से पहले ही टूट-फूट का शिकार हो गया।

क्यों जरूरी है पुनर्निर्माण?

कोनी–मोपका मार्ग से एनटीपीसी सीपत, स्पंज आयरन प्लांट्स और कोल वॉशरी जैसे प्रमुख औद्योगिक इकाइयों के भारी वाहन गुजरते हैं। इसके अलावा, आसपास की दो फसली भूमि में जलभराव के कारण मार्ग की नींव भी कमजोर हो चुकी है। वर्तमान में मार्ग पर CBPD 2221 और PCU 14903 दर्ज किया गया है, जो 40 MSA ट्रैफिक घनत्व को दर्शाता है – यह उस मूल डिजाइन क्षमता से आठ गुना अधिक है।

क्या होगा नया?

नए प्रस्ताव के तहत मार्ग को फोरलेन में विकसित किया जाएगा, ताकि वर्तमान और भविष्य के ट्रैफिक दबाव को संभाला जा सके। इसके लिए बजट वर्ष 2025–26 के मद BI No. 4797 में ₹6313.03 लाख का प्राक्कलन तैयार कर शासन को भेजा गया है।

शासन स्तर पर स्वीकृति प्रक्रिया चल रही है और मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य आरंभ किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *