रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब पीने वालों के लिए बड़ी अपडेट आ गई है। आबकारी विभाग ने नई रेट लिस्ट जारी कर दी है, जो 1 अप्रैल से लागू होगी।
सबसे दिलचस्प बात देसी शराब की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी जो पहले दे रहे थे, वही अब भी देना होगा।
लेकिन ट्विस्ट यहां है महंगी विदेशी शराब अब सस्ती हो गई है। कुछ हाई रेंज ब्रांड्स की कीमतों में 1000 रुपये तक की कटौती की गई है।
वहीं दूसरी तरफ बियर पीने वालों के लिए झटका है, क्योंकि कई ब्रांड्स की कीमत बढ़ा दी गई है।
सीधी बात जो महंगी शराब पीते हैं उनके लिए राहत, और बियर वालों के लिए खर्च बढ़ने वाला है।
