Chhattisgarh | Ganesh Shankar Mishra appointed
रायपुर, 26 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
जारी आदेश के अनुसार, उनकी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी। नियुक्ति से संबंधित सेवा शर्तें पृथक से जारी की जाएंगी।
यह आदेश योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से जारी किया गया है।
