Chhattisgarh | गंगरेल डुबान क्षेत्र की मछुआ समितियों को मिला मछली पालन का पुनः हक

Spread the love

Chhattisgarh | Fishermen committees of Gangrel submerged area got the right to fish farming again

रायपुर, 15 सितंबर 2025। गंगरेल बांध डुबान क्षेत्र की 11 मछुआ सहकारी समितियों को मछली पालन का पुनः हक मिलने पर सदस्यों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जताया। इस अवसर पर धमतरी, कांकेर और बालोद जिलों की समितियों के सदस्य उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री साय ने ग्रामीणों की मांग पर डुबान क्षेत्र में एंबुलेंस उपलब्ध कराने और राष्ट्रीय बैंक शाखा खोलने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार वंचित वर्ग के उत्थान और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार एवं जनसुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयासरत है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री जनधन योजना और आवास योजना के माध्यम से आम जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से सीधे लाभार्थियों तक सहायता पहुँच रही है, बिचौलियों की भूमिका समाप्त हुई है और भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगा है।

साथ ही, मुख्यमंत्री ने महिला स्व-सहायता समूहों को रेडी-टू-ईट कार्य सौंपने का उल्लेख किया, जिससे महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण के अवसर प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार प्रत्येक वर्ग के उत्थान और सम्मान के लिए सतत कार्य कर रही है।

इस अवसर पर धमतरी महापौर रामू रोहरा और पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष हर्षिता पांडेय सहित गंगरेल बांध डुबान क्षेत्र के विभिन्न गांवों के गणमान्य नागरिक और समितियों के सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *