Chhattisgarh: Encounter in Indravati forest, two uniformed Naxalites killed
बीजापुर। बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया। दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मौके से एसएलआर, इंसास राइफल समेत अन्य हथियार और विस्फोटक सामग्री जब्त की गई है। मुठभेड़ की पुष्टि एसपी डॉ. जितेंद्र कुमार यादव ने की है।
जानकारी के मुताबिक, इंद्रावती नदी के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम सर्चिंग पर निकली थी। जवानों को देखते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभालते हुए कार्रवाई की। मुठभेड़ के बाद चलाए गए सर्च ऑपरेशन में दो माओवादियों के शव और हथियार बरामद हुए। इलाके में अभी भी तलाशी अभियान जारी है।
6 फरवरी को 7 नक्सली ढेर
इससे पहले 6 फरवरी को छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर हुई मुठभेड़ में 7 नक्सली मारे गए थे, जिनमें 3 महिला नक्सली शामिल थीं। इस कार्रवाई में महाराष्ट्र के एक जवान शहीद हो गए थे।
आंकड़ों में नक्सल ऑपरेशन
एसपी के अनुसार, 2025 में जिले में 163 माओवादी मारे गए, जबकि 2026 में अब तक 11 नक्सली ढेर किए जा चुके हैं। जनवरी 2024 से अब तक 232 नक्सली मारे गए, 1163 गिरफ्तार हुए और 888 ने आत्मसमर्पण किया है।
बस्तर क्षेत्र में अब करीब 200 आर्म कैडर नक्सलियों के सक्रिय होने की जानकारी है। सुरक्षाबलों का दावा है कि महाराष्ट्र-मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ जोन लगभग समाप्त हो चुका है।
बड़े इनामी नक्सली
मुपल्ला लक्ष्मण राव उर्फ गणपति – 3.5 करोड़ रुपए का इनाम
मिशिर बेसरा – 1.30 करोड़ रुपए का इनाम
