Chhattisgarh | बोर्ड कॉपियों में इमोशनल ड्रामा

Spread the love

Chhattisgarh | Emotional drama in board copies

रायपुर। छत्तीसगढ़ बोर्ड की कॉपियों में इस बार जवाब कम और मिन्नतें ज्यादा देखने को मिल रही हैं। मूल्यांकन के दौरान शिक्षकों को ऐसी-ऐसी बातें पढ़ने को मिलीं कि वे भी हैरान रह गए।

किसी छात्र ने पूरी हनुमान चालीसा लिखकर पास करने की अपील कर दी, तो किसी ने सीधे अपनी शादी का हवाला दे दिया। एक छात्रा ने लिखा कि अगर वह फेल हो गई तो उसकी शादी टूट जाएगी, इसलिए कम से कम 33 नंबर देकर पास कर दिया जाए।

एक और छात्र ने अपनी कॉपी में लिखा कि वह NEET की तैयारी में बिजी था, इसलिए बोर्ड की पढ़ाई नहीं कर पाया और अब पास कर देने की गुजारिश की।

कई छात्रों ने गरीबी, पारिवारिक दिक्कत और भविष्य के डर को लेकर भी भावनात्मक बातें लिखीं, ताकि परीक्षक उन पर दया कर दें।

इस बार कुल 2.66 लाख से ज्यादा कॉपियों का मूल्यांकन हो चुका है, लेकिन इन इमोशनल अपीलों ने पूरे सिस्टम में अलग ही चर्चा छेड़ दी है।

हालांकि नियम साफ है नंबर सिर्फ जवाबों के आधार पर मिलते हैं, लेकिन इन कॉपियों ने छात्रों के दबाव और डर को खुलकर सामने ला दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *