Chhattisgarh | नीतीश के नाम पर चुनाव, फिर धक्का! – भूपेश बघेल

Spread the love

Chhattisgarh | Elections in Nitish’s name, yet another setback! – Bhupesh Baghel

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिहार की सियासत को लेकर बड़ा बयान दिया है। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाओं के बीच उन्होंने बीजेपी पर तीखा हमला बोला है।

भूपेश बघेल ने कहा कि अगर नीतीश कुमार राज्यसभा जाते हैं तो उन्हें विधान परिषद की सदस्यता छोड़नी पड़ेगी और ऐसे में मुख्यमंत्री बदलना तय हो जाएगा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी की रणनीति शुरू से ही ऐसी रही है पहले नीतीश कुमार के नाम पर चुनाव लड़ो, वोट ले लो और फिर उन्हें किनारे कर दो।

उन्होंने याद दिलाया कि बिहार चुनाव के समय भी बीजेपी ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री का चेहरा मानने से साफ इनकार कर दिया था। उसी वक्त साफ हो गया था कि आगे चलकर उन्हें हटाया जाएगा। भूपेश ने कहा कि नीतीश भी पुराने खिलाड़ी हैं, इसलिए उन्होंने चाल चलते हुए दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली थी, लेकिन अब फिर से पीएम मोदी और अमित शाह की चाल में वे फंस गए हैं।

इस दौरान भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की कानून-व्यवस्था को लेकर भी राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हालात बेहद खराब हैं। होली के दिन चाकूबाजी से मौत हो रही है, बदमाश पुलिस की वर्दी तक फाड़ रहे हैं।

भूपेश ने कहा कि यह सब उस दिन हो रहा है जब सरकार ने ड्राई डे घोषित किया था। अगर शराब की दुकानें खुली होतीं तो हालात और भी खराब हो सकते थे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर गृहमंत्री को शर्म है तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए, क्योंकि उनसे ना कवर्धा संभल रहा है और ना ही पूरा प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *