September 21, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

Chhattisgarh Election Result 2023 | भाजपा के 54 में 36 नए उम्मीदवारों ने पहली बार में ही दिलाई जीत

1 min read
Spread the love

Chhattisgarh Election Result 2023 | 36 out of 54 new candidates of BJP won in the first attempt.

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाने में नई प्रत्याशियों ने बड़ी भूमिका निभाई है। भाजपा ने 90 सीटों पर 54 पर जीत दर्ज की है। इन 54 सीटों में 36 नए प्रत्याशी हैं, जिन्होंने पहले ही प्रयास में जीत दर्ज की है। इसके अलावा 11 पूर्व मंत्रियों ने भी भाजपा की जीत में बड़ी भूमिका निभाई। 2018 से तुलना करें तो भाजपा को यहां सिर्फ 15 सीट ही मिल पाई थी।

इस चुनाव में जिन 11 विधायकों को टिकट दिया गया इनमें से छह विधायक चुनाव हार चुके हैं। जिन सीटों पर कांग्रेस ने वर्तमान विधायकों की टिकट काटकर 31 नए चेहरों को मौका दिया था, उसमें से ज्यादातर सीटों पर भाजपा ने कब्जा जमा लिया। कांग्रेस को सिर्फ 10 सीटों पर ही जीत मिल पाई, वहीं भाजपा ने इस चुनाव में 40 से ज्यादा नए चेहरों को मौका दिया, जिसमें से ज्यादातर सीटों पर भाजपा ने कब्जा जमा लिया।

सांसदों ने भी बाजी मारी –

भाजपा ने राजस्थान, मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ में 21 सांसदों को चुनावी मैदान पर उतारा था। छत्तीसगढ़ में केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह, सांसद अरुण साव, सांसद विजय बघेल ने चुनाव लड़ा। इनमें विजय बघेल चुनाव हार गए। बाकी को जीत मिली।

राजपरिवार से एक भी प्रत्याशी नहीं –

छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में पहली बार ऐसा हुआ है, जिसमें राजपरिवार से एक भी प्रत्याशियों को जीत नहीं मिल पाई। ऐसा पहली बार होगा, जब नई विधानसभा में राजपरिवार का कोई सदस्य नहीं रहेगा। इस विधानसभा चुनाव में राजपरिवार से कांग्रेस और भाजपा ने तीन-तीन और आम आदमी पार्टी ने एक उम्मीदवार खड़ा किया था। वर्ष 2000 राज्य के गठन के बाद से हर विधानसभा चुनाव में राजपरिवार के सदस्य रहे।

1.97 लाख मतदाताओं ने दिया नोटा को वोट –

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में प्रदेश में 1.97 लाख मतदाताओं ने नोटा को वोट दिया है।. निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक यह कुल मतदान का 1.26 प्रतिशत है। हालांकि ये 2013 और 2018 के मुकाबले कम है। 2018 में 2 लाख 82 हजार 738 और 2013 में 4 लाख 1 हजार 58 मतदाताओं ने नोटा को वोट दिया था।

भाजपा के इन प्रत्याशियों ने जीत हासिल की –

सरगुजा संभाग : प्रेमनगर- भूलन सिंह मरावी,. प्रतापपुर- शकुंतला सिंह पोर्ते, अंबिकापुर- राजेश अग्रवाल, सीतापुर- रामकुमार टोप्पो , जशपुर- रायमुनी भगत, पत्थलगांव- गोमती साय।

दुर्ग संभाग : दुर्ग ग्रामीण- ललित चंद्राकर, दुर्ग शहर- गजेन्द्र यादव, वैशाली नगर- रिकेश सेन, साजा- ईश्वर साहू , बेमेतरा- दीपेश साहू, पंडरिया- भावना बोहरा,. कवर्धा- विजय शर्मा।

रायपुर संभाग : सराईपाली- चातुरी नंद, महासमुंद- योगेश्वर राजू सिन्हा, बलौदाबाजार- टंकराम वर्मा, धरसींवा- अनुज शर्मा, रायपुर उत्तर- पुरंदर मिश्रा, आरंग- गुरु खुशवंत साहेब।

बिलासपुर संभाग : लैलूंगा- विद्यावती सिदार, कटघोरा- प्रेम चंद पटेल, बेलतरा- सुशांत शुक्ला।

बस्तर संभाग : कांकेर- आशा राम नेताम, केशकाल- नीलकंठ टेकाम, जगदलपुर- किरण देव, चित्रकोट- विनायक गोयल, दंतेवाड़ा- चैतराम अटामी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *